पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 8 लोग नदी की डूब गए |
![]() |
माल नदी में आठ डूबे |
👉सरकारी अधिकारी राहत व बचाव काम में जुटे, सीएम ममता बनर्जी ने मृतक परिजनों के प्रति जताया शोक
माल बाजार। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 8 लोग नदी की डूब गए। आज सुबह पुलिस ने राहत और बचाव का काम तेज कर दिया है।
इस घटना के बाबत पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे माल नदी का पानी अचानक बढ़ गया, जिससे दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे लोग तेज बहाव के पानी में बह गए। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक आठ लोंगों के शव को निकाला जा चुका है। अभी भी लोग कुछ लोग लापता हैं।
दुर्घटना में इस हादसे में घायल 15 से 16 लोगों को लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान अंधेरे में अचानक तेजी से माल नदी का पानी बढ़ने लगा, जिससे यह दुर्घटना हुई और इस दौरान ढोलक शंख बजाने के बीच भक्तगण दुर्गा माई की जय, एशे बोचोर अबर होबे' का उद्घोष कर रहे थे।
उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ में कई लोगों को सुरक्षित तैरते हुए देखा भी गया था। खबर है कि मरने वालों में 4 महिलाएं एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि घटना की खबर के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया। आज सुबह फिर से यह अभियान शुरू करा दिया गया है। इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है।