BiharNews | जाने-माने उद्योगपति Mukesh Ambani के परिवार को धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने Bihar Police की मदद से एक व्यक्ति को Darbhanga से गिरफ्तार किया है।
![]() |
सांकेतिक तस्वीर |
दरभंगा | जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बिहार पोलिस की मदद से दरभंगा से एक गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मुंबई से पुलिस टीम आयी हुई थी, जो रिलायंस फाउंडेशन के मुंबई स्थित हॉस्पिटल को बम से उड़ानें व अम्बानी परिवार को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी को ढूढ़ रही थी।
इसी क्रम में बिहार के दरभंगा में मुंबई पुलिस पहुंची और लोकल पुलिस के सहयोग से सुबह 5:00 बजे छापा मारकर राकेश मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ मुंबई लेकर चली गई।
बता दें कि बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन मुंबई स्थित अस्पताल में फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल को बम से उड़ा कर विस्फोट कर देने की धमकी दी थी और साथ ही मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों को भी जान से भी मारने की धमकी दी। उसके बाद पुलिस उस फोन के जरिये पता लगाकर बिहार के दरभंगा पहुंची और आरोपी राकेश मिश्रा को पकड़ कर ले गयी।
![]() |
आरोपी राकेश मिश्र |