02 October Gandhi Jayanti : जनता जनार्दन इण्टर कालेज डबरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया |

जनता जनार्दन इण्टर कालेज डबरिया मेंजयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
धानापुर /चंदौली। जनता जनार्दन इण्टर कालेज डबरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया, फिर तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ । सभी बच्चों को नशीली दवाओं के सेवन से परहेज करने के लिए शपथ दिलाई गई।अध्यक्ष राम जी सिंह ,वरिष्ठ प्रवक्ता परमानंद सिंह ,मनीष कुमार वर्मा गुरुचरण ,सरोज कुमार ,रणजीत सिंह ,वीरेंद्र बहादुर,ऋचा मिश्रा ,विनीता सिंह,पूजा यादव, प्रदीप कुमार,एवम अन्य अध्यापकों के द्वारा संस्थापक स्वर्गीय लोकनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
![]() |
व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर इन महापुरुषों के तैलचित्र पर अध्यक्ष राम जी सिंह एवं प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया । सबने द्वय महा पुरूषों को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसके बाद महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर यातायात सड़क सुरक्षा अभियान रैली निकाली गई। अन्य लोगों के अलावा शिक्षक डॉ. वीरेंद्र बहादुर, संतोष कुमार सिंह एवम रणजीत सिंह ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष राम जी सिंह ने लोगों को सम्बोधन एवम कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में परमानंद सिंह, अतुल सिंह, सरोज कुमार, मनीष कुमार, राकेश राय ,गुरुचरण, ऋचा मिश्रा, विनीता सिंह, पूजा यादव, प्रदीप कुमार, सुबाष राम, दिग्विजय कुमार,रमेश पांडेय, फतेह बहादुर, नगीना आदि सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।