साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला ने CRPF जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है |
नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला ने CRPF जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह आरोपित सीआरपीएफ जवान मंडोली जेल में है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पीड़िता रानी (बदला हुआ नाम) ने पुलिस से शिकायत किया कि छह फरवरी 2013 में उनकी शादी अनिल कुमार नामक शख्स से हुई थी । अक्टूबर 2014 में उनको एक बेटा पैदा हुआ।
बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच वह अपनी छोटी बहन के पति यानि बहनोई और उनके दोस्त के माध्यम से वह CRPF जवान विजय कुमार से मिली। विजय भी अपनी पत्नी से अलग रहता था। पीड़िता और आरोपित दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हुए।
बाद में विजय कुमार ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। और पूछताछ कर रही है।