प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत छह महिलाओं की मौत, CM दुःखी

प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत छह महिलाओं की मौत, CM दुःखी

 विंध्याचल दर्शन करने के लिए कार से जा रहे कुछ लोग प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत छह महिलाओं की मौत हो गई | 


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विंध्याचल दर्शन करने के लिए कार से जा रहे कुछ लोग प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। मौके पर ही एक बच्चे समेत 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 अन्य घायल हैं, वे अस्पताल में भर्ती हैं। 

 राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।


 बताया जाता है कि सभी प्रयागराज के गंगा पार क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आज  सुबह 6:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली कि एक टवेरा गाड़ी में चालक समेत 10 लोग सवार होकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे, तभी हटिया टोल प्लाजा के निकट गाड़ी एक खंभे से टकरा गई।


जिसमें एक बच्चे सहित चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक किशोरी साईन(14) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस गाड़ी में सवार सभी जनपद के सोरांव थाना के ग्राम सराय लाल शिवगढ़ के रहने वाले थे। 

मृतकों के नाम : 


मृतकों में श्रीमती रेखा (45 )पत्नी संजय अग्रहरि, रेखा देवी (32) वर्ष पत्नी रमेश, कृष्णा देवी (70)पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल,  कविता (36) पत्नी स्वर्गीय दिनेश और एक वर्षीय ओजस की मौके पर ही मौत हो गयी। साइना (14) की मौत अस्पताल में हो गयी। उन्होंने बताया कि घायल उमेश उनकी पत्नी प्रिया , ऋषभ और चालक इरशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की असली वजह क्या है? :


 प्रयागराज गंगापार के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल के अनुसार टवेरा गाड़ी में चालक समेत 10 लोग सवार होकर विंध्याचल मां विंध्यवासिनी माता का दर्शन करने जा रहे थे, तभी ड्राइवर इरशाद को झपकी लग गयी होगी। इस वजह से ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया होगा। इस वजह से गाड़ी हंडिया टोल प्लाजा के पास विद्युत के खंभे से टकरा गई। जिससे यह हादसा हो गया। 

मुख्यमंत्री ने जताया घटना पर गहरा दुःख
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में दुःखप्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उचित उपचार व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर उचित कदम उठाने को कहा है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram`