सपा के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव दुनिया को अलविदा बोल चले गए | मेदांता में आज सुबह नेताजी ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गयी |
![]() |
समाजवाद का चमकता सूरज अस्त हुआ, नहीं रहे मुलयम सिंह यादव |
नयी दिल्ली / लखनऊ। सपा के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव दुनिया को अलविदा बोल चले गए। मेदांता में आज सुबह नेताजी नेअंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर लगते ही उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता गम में डूब गए हैं। बीमारी के चलते 10 दिनों से मेदांता में भर्ती थे।
इसे भी पढ़े :
नेताजी के निधन से देश की राजनीति के एक युग का अंत हो गया। वे तीन बार यूपी के मुख्यम्नत्री व देश के रक्षामंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव 7 बार विधायक और 8 बार लोकसभा सदस्य रहे।
बसपा प्रमुख मायावती ने जताया शोक
बसपा प्रमुख मायावती ने समजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। ट्वीट कर उनके परिवार व सभी शुभ चिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।