सपा के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई के मेला ग्राउंड में हो रहा है। सैफई महोत्सव के मैदान में बजरंग बली की मूर्ति के पास आज दोपहर तीन बजे मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि की जाएगी।
👉 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे और उन्हें दी श्रद्धांजलि
सैफई। सपा के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार सैफई के मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। घर से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई के मेला ग्राउंड में लाया गया।
आज सुबह से ही मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए समर्थकों की सैफई में एक लाख से ज्यादा की भीड़ मौजूद है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित कई दिग्गज सैफई पहुंचे हैं |
मुलायम के आखिरी दर्शन को उमड़ा जन सैलाब वीडियो साभार : ANI.
पार्टी के कार्यकर्त्ता,पदाधिकारी, बड़े नेताओं के आलावा अन्य दलों के नेता, मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। धरती पुत्र, नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सैफई महोत्सव के मैदान में बजरंग बली की मूर्ति के पास आज दोपहर तीन बजे मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि की जाएगी।
आज व कल में सैफई पहुंचकर नेता जी को श्रद्धांजलि देने वालों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू,सीएम योगी आदित्यनाथ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल,तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जयंत चौधरी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राकेश टिकैत ,तेजस्वी यादव , केशव प्रसाद मौर्य,आशीष पटेल ,संजय निषाद ,आप सांसद संजय सिंह, मंत्री जितिन प्रसाद,वरुण गाँधी स्वामी प्रसाद मौर्य ,सुब्रत राय ,रामगोविंद चौधरी, रामगोपाल, शिवपाल यादव ,अफजाल अंसारी,मनोज पारस, रविदास मेहरोत्रा, ओम प्रकाश राजभर,रीता बहुगुणा जोशी, उदयवीर सिंह, पूर्व मंत्री पवन पांडेय आदि हजारों शामिल हुए ।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram 👉 Teligram.