प्रधानमंत्री PM Narendra Modi ने ‘ मन की बात ’ कार्यक्रम में कहा कि यह पर्व ' एक भारत-श्रेष्ठ भारत ' का भी श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई व शुभकामनायें दी।
![]() |
PM Narendra Modi ने कहा, छठ पर्व ' एक भारत - श्रेष्ठ भारत ' का श्रेष्ठ उदाहरण |
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री PM Narendra Modi ने रविवार को ‘ मन की बात ’ कार्यक्रम में कहा कि यह पर्व ' एक भारत-श्रेष्ठ भारत ' का भी श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई व शुभकामनायें दी।
‘मन की बात’ के 94वें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, सूर्य उपासना का महापर्व ‘छठ' देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु अपने गांव -अपने घर, अपने परिवार के बीच 'छठ' पर्व मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि ' छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।'
उन्होंने मन की बात में आगे कहा कि छठ पर्व में सूर्य उपासना की यह परंपरा इस बात को प्रमाणित करती है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का संबंध प्रकृति से कितना गहरा है। इस पूजा के जरिये हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझ में आता है। साथ ही यह सन्देश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है। इसलिए, हमें हर परिस्थितयों में एक समान भाव रखना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि छठ का पर्व ' एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का भी एक उदाहरण है । आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां- वहां, धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में भी छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है।
उन्होंने कहा क पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी। लेकिन, समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में पूर्वांचल के छठ पूजा के रंग नज़र आने लगे हैं। यह देखकर मुझे भी बहुत ख़ुशी होती है। आजकल हम देखते हैं, विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें सामने आती हैं। यानी भारत की समृद्ध विरासत, हमारी आस्था, दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बढ़ाने लगा है।