बसपाइयों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष संन्तोष कुमार भारती का जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के स्टैच्यू पर माल्यार्पण करने के बाद केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की गई।
सकलडीहा, चंदौली। बसपाइयों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष संन्तोष कुमार भारती का जन्मदिन पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा चौराहे प् स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के स्टैच्यू पर माल्यार्पण करने के बाद केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामेश राम ने कहा कि संन्तोष कुमार भारती ने हमेशा दलित व पिछड़ों के हित को लेकर संघर्ष किया है। छात्र नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने बहुजन के हित को लेकर जो कार्य किया, वह आज भी मील का पत्थर है।
जिला पंचायत सदस्य श्री राम ने आगे कहा कि समाज के सबसे निचले तबके से उठाकर सन्तोष कुमार भारती छात्र नेता विधानसभा अध्यक्ष बनने तक का सफर किस प्रकार से तय किया। आज के समय को देखते हुए आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
सामंतवादी व्यवस्था के तहत आज भी दलित वर्ग के लोगों को आसानी से अपनी बातें कहने और उनको पूरा कराने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। सकलडीहा छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषिकेश भारती ने कहा कि दलितों के हित को लेकर जो काम छात्र नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने किया है। वह आज तक कोई नहीं कर सका। उनके हित को लेकर ऐसी नीतियों बनी जो आज भी उनकी रक्षा कर रही है।
इस दौरान आकाश कुमार, अरूण कुमार रत्नाकर,निठोहर ,गृजेश, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ सत्यजित भास्कर ,शिवसागर, केशव, बिमलेश कुमार ,दिलीप राठौर,पवन कुमार, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे |