यूपी के पूर्व CM और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर लगते ही कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव , योगी सरकार के उप- मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या समेत कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है |
![]() |
बने उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से की प्रार्थना
Also Read : Mulayam Singh Yadav : आईसीयू में भर्ती हुए मुलायम सिंह यादव, दिल्ली पहुंचा परिवार, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट
सबने सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की
कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव , योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या समेत कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी हालत अभी स्थिर है।
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी चिंता जताई ।उन्होने ट्वीट किया,'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई.मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर अपील की है कि - नेता जी मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती है- सपा,नेता जी की हालत स्थिर है। विनम्र निवेदन कृपया अस्पताल ना आए- सपा,नेता जी के स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी।