20 नवम्बर को डा. सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर भी विचार विर्मश किया गया।

डा. सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नील रतन पटेल

धानापुर, चन्दौली। जनपद में क्षेत्र के कवलपुरा गांव में बृहस्पतिवार को डा. सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती के लेकर चर्चा की गई। वहीं 20 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर भी विचार विर्मश किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि डा. सोने लाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए हम सबको राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चलना होगा। संगठन प्रदेश कई जिलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
चंदौली में भी संगठन को काफी रफ्तार दी जा रही है। वहीं बैठक में बाबूलाल पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत में कोई कमी नहीं हो, इसके लिए हर पदाधिकारी व सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।
बैठक में विजय पटेल,पंचम पटेल,अनिल कुमार,हनुमान पटेल,तुलसी पटेल,संतोष पटेल,सूबेदार सहित अन्य उपस्थित रहें। संचालन रमेश कुमार ने किया।