प्राइवेट अस्पतालों व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम सकलडीहा एसडीएम ने चहनियां में चेकिंग में कइयों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।
सकलडीहा,चंदौली। प्राइवेट अस्पतालों व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को सकलडीहा एसडीएम ने चहनियां में चेकिंग में कइयों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
सकलडीहा तहसील अंतर्गत आने वाले रजिस्टर्ड व अन-रजिस्टर्ड हॉस्पिटलों की जांच की गयी। जिनके कागजात वैध थे, उन्हें और बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई। चहनियां ब्लॉक के कई हॉस्पिटलों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया।
अवैध ढंग से संचालित हॉस्पिटलों के शटर धड़ाधड़ बंद होने शुरू हो गए। जबकि कुछ हॉस्पिटलों पर वैध कागजात न होने के कारण आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को संस्तुति की गई।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram 👉 Teligram.