देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया | वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी |
![]() |
सकलडीहा ,चंदौली। राष्ट्र के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती पर नमन किया गया। देश के प्रति उनके समर्पण की भावना,कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता व ऐतिहासिक निर्णय की वजह से जानीं गयी।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल कायम कर देश को आगे बढ़ाया। उन्होंने विकास को एक नई गति व दिशा प्रदान किया। उन्हें यह देश कभी भूल नहीं सकता हैं।
वहीं दूसरी तरफ आज ही दिन देश की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भी जयंती है ,इनकी जयंती भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। जो महिलाएं समाज से लड़कर जनहित में कार्य करती हैं ,उन्हें वीर रानी लक्ष्मीबाई का दर्जा दिया गया था।
इस मौके पर चहनियां के खंडवारी स्कूल पर जयंती को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम में काफी संख्या जुटे थे। ।