संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े बच्चे, कई ने जीती बाजी

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े बच्चे, कई ने जीती बाजी


न्याय पंचायत बरहनी के कम्पोजिट विद्यालय महुजी में सम्पन्न हुयी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों खूब दौड़े बच्चे | उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया | 

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े बच्चे, कई ने जीती बाजी

👉खेलकूद के आयोजक शिक्षकों ने प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चे हुए पुरस्कृत, आयोजक शिक्षकों को बलराम पाठक आदर्श शिक्षक ने सम्मानित किया

By - Diwakar Rai, चंदौली धीना | संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता न्याय पंचायत बरहनी के कम्पोजिट विद्यालय महुजी में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। खेल कूद के आयोजक शिक्षकों द्वारा खेल के प्रतियोगिता में जीते बच्चों को पुरस्कृत किया गया। खेल के आयोजन  में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को बलराम पाठक आदर्श शिक्षक ने सम्मानित किया। 

  मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष  अच्युतानंद त्रिपाठी, प्रधान पति  बृजेश जी, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार सिंह, रामकिशुन ,प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ,कम्पोजिट विद्यालय महुजी के प्रधानाध्यापक  किरन सिंह,  वीरेंद्र यादव एवं  शिव जन्म यादव द्वारा किया गया। तदुपरांत प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक आदर्श शिक्षक बलराम पाठक द्वारा  यशवर्धन सिंह , अच्युतानंद त्रिपाठी, प्रधान पति  बृजेश जी ,वरिष्ठ शिक्षक  अनिल सिंह,  राम किशुन एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक  बांके बिहारी सिंह को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। 

न्याय पंचायत स्तर पर आहूत इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर ,200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग बालक एवं बालिका में कबड्डी खेल का भी आयोजन किया गया। 


संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े बच्चे, कई ने जीती बाजी

वहीं दूसरी तरफ उच्च प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया तथा साथ ही साथ कबड्डी का भी आयोजन बालक वर्ग में किया गया। बालिका वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया तथा कबड्डी खेल का भी आयोजन किया गया। 

प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग के अंतर्गत 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय महुजी के ऋषिराज ,प्राथमिक विद्यालय रामपुर के कैश अली ने 100 मीटर, 200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय महुजी के ऋषि राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कंपोजर विद्यालय महुजी की छात्रा कुमकला ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग कबड्डी बालक में भदखरी नंबर 1 एवं बालिका में कम्अपोजिट विद्यालय महुजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग बालक वर्ग के अंतर्गत दौड़ में कम्पोजिट  विद्यालय खुरहट के रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी खेल उच्च प्राथमिक वर्ग बालक के अंतर्गत कम्अपोजिट विद्यालय खुरहट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े बच्चे, कई ने जीती बाजी
उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कम्अपोजिट विद्यालय खुरहट की नवीन चावला 200 मीटर दौड़ के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय महुजी की प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं कबड्डी खेल के अंतर्गत उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका में कंपोजिट विद्यालय खुरहट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम के उपरांत पुरस्कार वितरण में आदर्श शिक्षक बलराम पाठक,  किरन सिंह, यशवर्धन सिंह  अच्युतानंद त्रिपाठी द्वारा विजित टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी द्वारा पुरस्कृत करके उनका हौसला वर्धन किया गया। 

इस अवसर पर आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने कंपोजिट विद्यालय महुजी  के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों की सकुशल खेल आयोजन के लिए भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ वातावरण में ही सही तरीके से खेल का आयोजन किया जा सकता है।  आदर्श शिक्षक बलराम पाठक द्वारा न्याय पंचायत के उपस्थित सभी अध्यापकों का मेडल देकर सम्मानित किया। सभी अध्यापकों की परिश्रम एवं पारदर्शी सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। इस मुकर पर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसका संतुलन होना जरूरी है।

 इस अवसर पर न्याय पंचायत बरहनी की सभी अध्यापकों द्वारा आदर्श शिक्षक बलराम पाठक का धन्यवाद देते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह,  मयंक मौर्य, दीपक सिंह,  गौरव कुमार मिश्रा , मनदीप यादव , जय गोविंद , पंकज कुमार,  कैलाश नाथ, रविंद्र सिंह ,श्रीधर , संजय कुमार,  मनीष सिंह  सुजीत यादव  सौरभ कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.