सकलडीहा में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर दान पेटी पर किये हाथ साफ, बढ़ी चोरी की घटनाएं

सकलडीहा में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर दान पेटी पर किये हाथ साफ, बढ़ी चोरी की घटनाएं

कोतवाली से चंद कदम दूरी पर स्थित समय माता मंदिर से चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी की पति पर हाथ साफ कर दिए | चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं |

सकलडीहा में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर दान पेटी पर किये हाथ साफ, बढ़ी चोरी की घटनाएं
 चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर दान पेटी पर किये हाथ साफ, बढ़ी चोरी की घटनाएं  

👉झाड़ियों में मिली चोरी हुई दान पेटी, पैसे गायब, पुलिस के लिए चुनौती बने चोर 


सकलडीहा, चंदौली। कोतवाली के चंद कदम दूरी पर स्थित समय माता मंदिर से चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी की पति पर हाथ साफ कर दिए, दिनों दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोर पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस डायल 112 को सूचना दी गई।


आज प्रातः 4:30 जब मंदिर के पट खोलने के लिए पुजारी मन्दिर पहुंचे तो मंदिर की दानपेटी गायब देखकर सन्न रह गए। है तो उनके उन्होंने इस घटना की सूचना लोगों को दी ,फिर मंदिर भक्तों की भीड़ जुट गयी। लोगों द्वारा जब अपने स्तर से जांच की गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि सकलडीहा इंटर कॉलेज के झाड़ियों में एक दान पेटी देखी गई है । जब सुबह 8:30 बजे लोगों की भीड़ उस स्थान पर पहुंची तो देखा कि दानपेटी तो है परंतु उसमें रखे पैसे चोरों द्वारा तोड़कर निकाल लिए गए हैं और दान पेटी को वहां झाड़ियों में फेंक दिया गया है।



अभी रविवार के दिन सकलडीहा कोट के पास वासरे खैरवार के घर पर भी चोरी की घटना को चोर द्वारा अंजाम दिया गया था और अब सीओ कार्यालय के ठीक सामने मंदिर परिसर में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया ह।  ऐसा लगता है जैसे चोरों को पुलिस प्रशासन का खौफ ही नहीं है। तभी तो लगातार वह प्रशासन को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं एक व्यवसायी को गोली मारकर मोटर साइकिल लूट ली गयी। 


लोगों का कहना है कि पुलिस को अब एक्शन मोड में होते हुए इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। अन्यथा, यह हौसला बुलंद चोर न जाने कितने घरों को अपना निशाना बनाने में कामयाब हो जाएंगे और न जाने कितने घर बार लूट लिए जाएंगे। 



सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram