राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के सकलडीहा तहसील इकाई के अध्यक्ष बने संजय, महामंत्री सेनापति

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के सकलडीहा तहसील इकाई के अध्यक्ष बने संजय, महामंत्री सेनापति

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत चन्दौली के सकलडीहा तहसील इकाई की बैठक में संगठन को पुनर्गठित करके जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष घोषित किया गया। 


सकलडीहा, चन्दौली। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत चन्दौली के सकलडीहा तहसील इकाई की बैठक में संगठन को पुनर्गठित करके जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष घोषित किया गया।  जबकि सेनापति मौर्य को महामंत्री बनाया गया। व तहसील प्रभारी के पद पर ज्ञानचंद सिंह,उपाध्यक्ष के पद फखरे आलम एवं राजेश कुमार चौहान मिडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय वह मंत्री के पद पर मुकेश दुबे को मनोनीत किया गया।

बता दें कि पिछले माह राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला गठन एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठन के दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों का चयन किया गया था, जिसके पश्चात् सकलडीहा तहसील इकाई के कई पद खाली हो गए थे। जिससे संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा था। 

संगठन के कार्य प्रणाली में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देश पर  बैठक हुई। जिसमें नए लोंगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विभिन्न संगठनों के आधा दर्जन पत्रकारों ने संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सदस्यता ग्रहण किये।

 बैठक की अध्यक्षता ज्ञानचंद सिंह तथा मंच का संचालन अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रदेश संयोजक जलील अंसारी जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी डॉ अशोक मिश्र, सत्यनारायण प्रसाद, श्रीराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार राय,श्रीप्रकाश यादव, अविनाश कुमार राय, त्रिपुरारी पाठक, ओमप्रकाश मौर्य, सन्तोष कुमार गुप्ता, संजय पाठक, बृजेश तिवारी, अनिल कुमार सेठ, संतोष कुमार मौर्य, सत्येन्द्र यादव,मु० नौशाद, अनिल सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram. Teligram.