चंदौली में सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की अधिकारी लगा रहे झूठी रिपोर्ट !

चंदौली में सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की अधिकारी लगा रहे झूठी रिपोर्ट !

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की गयी शिकायतों के बाबत जनपद में अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाने का मामला प्रकाश में आया है | 

ख़राब पड़े हैंडपम्प पर ख़डी महिलाएं, फोटो -PNP

👉 चार माह से हैंडपम्प खराब , पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान, पोर्टल पर लिख दिया सब OK 


By -Diwakar Rai धीना, चंदौली। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की गयी शिकायतों के मामले में जनपद में अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला आलमखातोपुर गांव में पेयजल हेतु लगे हैंडपम्प के चार महीने से खराब पड़ा होने का है। 


ब्लॉक धानापुर अंतर्गत स्थित आलमखातोपुर गांव में पेयजल हेतु लगा हैंडपम्प चार महीने से खराब पड़ा है , जिससे उसके इर्द गिर्द बसे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिये काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | इस गांव में प्रजापति, पासवान, यादव, धोबी, खरवार जाति के लोगों की संख्या सैकड़ा के पार है। 


पेयजल हेतु बसपा के शासन काल में विधायक रहे सुशील सिंह ने उस वक्त सक्रिय कार्यकर्ता रहे रणविजय सिंह को अपने कोटे से दो हैंडपम्प दिया गया था, जो एक मुसहर बस्ती लगाया गया था और जहाँ ख़राब था वहां दूसरा हैण्ड पम्प लगया गया। जो इन दिनों चार महीने से खराब पड़ा हुआ है। इस वजह से पेयजल के लिये लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |


समाजसेवी रणविजय सिंह ने बताया कि इस खराब हैंड पम्प की मरम्मत हेतु बीडीओ धानापुर सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर संदर्भ संख्या - 40019622008280 / 15 सितंबर 2022  को दर्ज करायी गयी थी, जिसमें 20 सितंबर को निस्तारण की फर्जी रिपोर्ट भेज दी गयी | जब पुनः 22अ क्टूबर को संदर्भ संख्या 92219600015586 पर शिकायत दर्ज करायी गयी है, पर उसकी कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई कि क्या रिपोर्ट गयी है |


पता करने पर बताया गया कि रिपोर्ट में चालू हालत हैंडपम्प होने की सूचना भेंज दी गयी है | जबकि वर्तमान स्थिति चार महीने की यह है कि हैंडपम्प खराब स्थिति में पड़ा है | लोगों को पानी पीने के लिये दूर जाना पड़ रहा है | लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं।  


इस संबंध में BDO धानापुर विजय कुमार से सम्पर्क करने पर बताया यह हैंडपम्प चार महीने से खराब पड़ा है।  पोर्टल पर सूचना के बावजूद निस्तारण की फर्जी सूचना देना बहुत गलत है। बुधवार को होने वाली ब्लाक स्तरीय बैठक में देखवाता हूं। यह कैसे हुआ ?  हैंडपम्प की जल्द मरम्मत कराकर लोगों की पेयजल की समस्या दूर कर दी जाएगी | 


ग्रामीण रणविजय सिंह , मोती लाल यादव राजनाथ प्रजापति, संजय यादव, मुन्नू पासवान, राजेश्वर प्रजापति,चिन्नी लाल प्रजापति, नजरुद्दीन, सेचन अली मुन्नी लाल ने डीएम चंदौली का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर चार माह से खराब पड़े हैंडपम्प की मरम्मत कराई जाये, ताकि लोगों को पेयजल की परेशानी से राहत दिलाने की है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत रिपोर्ट भेजनें वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रामक, गलत रिपोर्ट भेंजने वालों पर अंकुश लग सके |


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram