जनपद निवासी सर्राफ ने अपनी बेटी की शादी 2011 में मथुरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की थी| 2013 से सर्राफ व्यवसायी का दामाद अमेरिका की एक कंपनी में काम कर रहा है |
![]() |
सांकेतिक फोटो |
मेरठ। जनपद की रहने वाली युवती से अमेरिका में उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद उसके ससुरालियों ने मथुरा लाकर उसे छत से भी फेंका। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा पंजीकृत कराई है।
बता दें कि मेरठ जनपद निवासी सर्राफ ने अपनी बेटी की शादी 2011 में मथुरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की थी। 2013 से सर्राफ व्यवसायी का दामाद अमेरिका की एक कंपनी में काम कर रहा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पत्नी पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता को भी अमेरिका ले गया था।
उसकी पत्नी ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति की गैर मौजूदगी में उसके ससुर ने साल 2019 में अमेरिका में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां के पुलिस हेल्पलाइन प भीर शिकायत की गई थी। उस समय पुलिस के आने पर ससुर ने माफी मांग ली थी। यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका चार बार गर्भपात भी कराया।
महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल वाले उसे और बच्चों को लेकर मई 2022 में अमेरिका से मथुरा लौट आए थे। इसके बाद ससुरालियों ने उसे छत से भी फेंक दिया।
घायल अवस्था में मां-बाप मुझे और दोनों बच्चों को मेरठ ले आए गए। पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं उसका पति अपने माता-पिता के साथ फिर से अमेरिका लेकर चला गया है। महिला की तहरीर पर लालकुर्ती थाने में ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व अन्य बाकी सदस्यों पर जानलेवा हमला करने और गर्भपात कराने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहते हैं कि विवेचक द्वारा पीड़िता से सभी साक्ष्य लेकर आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी की जाएगी। सभी आरोपितों को वारंट पर भारत बुलाने की कार्रवाई होगी।