आईपीएफ नेता ने आदर्श नगर पंचायत चकिया के ईओ से पूछा - आउटसोर्सिंग का किस ठेकेदार के साथ हुआ समझौता |
चन्दौली | आईपीएफ के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने आदर्श नगर पंचायत चकिया के प्रशासक / ईओ से जन सूचना के तहत आंतरिक कार्य के लिए (आउटसोर्सिंग) किस ठेकेदार के साथ समझौता हुआ हैं और APRIL 2022 से OCTOBER 2022 तक किस माह में कितने कर्मचारियों को रखा गया उनके नाम की जानकारी जनसूचना अधिकार 2005-2006 के तहत जानकारी मांगी है।
चकिया के वार्ड नं 6 ठाकुर जी वाग के निवासी श्री राय ने आउटसोर्सिंग के तहत आंतरिक कार्य के लिए आदर्श नगर पंचायत चकिया में किस कम्पनी / ठेकेदार से APRIL 2022 से समझौता / अनुबंध हुआ हैं। उसका नाम, पता क्या हैं|
APRIL 2022 से OCTOBER 2022 तक हर माह में आंतरिक कार्य के लिए काम करवाया गया तो किस - किस माह में कौन - कौन कर्मचारियों से करवाया गया और उस कर्मचारियों के नाम से कम्पनी / ठेकेदार को कितना भुगतान किया गया हैं तथा उक्त भुगतान हुआ हैं।
वह ऑनलाइन खाते में हुआ हैं या नगद भुगतान किया गया हैं। यह सभी जानकारी जनसूचना अधिकार 2005-2006 के तहत देने की मांग है।