बहुजन समाज पार्टी के चार पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इटावा में मिलने की फोटो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया |
.jpeg)
अखिलेश यादव से मिलने पर बसपा के चार नेता पार्टी से निष्कासित
.jpeg)
लखनऊ/इटावा। बहुजन समाज पार्टी के चार पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इटावा में मिलना भारी पड़ गया। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस चुनाव प्रचार के बीच बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जसवंत नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बी.पी. सिंह, जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विद्या प्रकाश निगम, इटावा मंडल इंचार्ज रविंद्र सिंह सोनू और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के सचिव नगेन्द्र जाटव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
सपा अध्यक्ष के मुलाकात के बाद बसपा पदाधिकारियों को लेकर राजनीति गरमा गयी। यह फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेते हुए BSP प्रमुख मायावती ने चारों पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित करने का निर्देश दिया। फिर इटावा के बसपा जिलाध्यक्ष मनोज दोहरे ने चारों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।