Crime: बैंक से एक करोड़ 29 लाख रुपये जालसाजी में गोरेगांव पुलिस ने आरोपित परवेज शाह को पकड़ा

Crime: बैंक से एक करोड़ 29 लाख रुपये जालसाजी में गोरेगांव पुलिस ने आरोपित परवेज शाह को पकड़ा

सरकारी बैंक से एक करोड़ 29 लाख रुपये जालसाजी करने के मामले में पुलिस ने मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में एक आरोपित परवेज शाह को गिरफ्तार किया है |


👉साल जनवरी 2022 में  धोखाधड़ी करने की दर्ज कराई गयी थी शिकायत 

मुंबई। सरकारी बैंक से एक करोड़ 29 लाख रुपये जालसाजी करने के मामले में पुलिस ने मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में एक आरोपित परवेज शाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित शाह से गहन पूछताछ कर रही है और उसके साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बताया जाता हैं कि जनवरी 2022 में गोरे गांव थाने में एक सरकारी बैंक में धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई गयी थी। उसके बाद शिकायत के आधार पुलि साइबर क्राइम पुलिस के सहयोग जाँच शुरू कर दी। छानबीन में पुलिस पता चला कि सरकारी बैंक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों से अपना खाता खुलवाया था। उसके बाद मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके ओवरड्राफ्ट खाते से 1 करोड़ 29 लाख रुपये एक मृतक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। इसके बाद यह सारी राशि चांदीवली, मरोल, पवई में एक निजी बैंक के खाते में जमा की गई थी। 

आरोपित ने बाद में बड़ी होशियारी से उस रकम को अन्य दूसरे खातों में ट्रांसफर किया।  इस छानबीन के बाद पता चला कि जिस बैंक खाते में सरकारी बैंक से रकम ट्रांसफर की गई थी, वह खाताधारक की 2014 में मौत चूका था। इस मामले में मुख्य आरोपित परवेज शाह को पुलिस ने आरेस्ट किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले की जानकारी जुटाते समय पुलिस गोपनीय तरीके से गहन पूछताछ कर रही है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.