उपजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों का संकल्प शक्ति मजबूत होना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं हो सकता है।
👉अधिकांश नए पत्रकारों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ उपजा का सदस्यता अभियान शुरू
👉पत्रकार संकल्प शक्ति को और अधिक मजबूत करें : दीपक सिंह
सकलडीहा, चंदौली। किसी भी संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों का संकल्प शक्ति मजबूत होना चाहिये। क्योंकि बिना मजबूत संकल्प शक्ति के कोई भी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं हो सकता है। उक्त बातें उपजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष यादव के हिंगुतरगढ़ आवास पर कहीं।
उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पत्रकार सदस्यों को संगठन से जोड़ने के दिशा निर्देश दिए। इस क्रम में सदस्यता प्रभारी अजय सिंह राजपूत एवं तहसील प्रभारी अरविंद पटवा ने अलग-अलग संगठनों से जुड़े पत्रकार अवधेश यादव, अलीम हाशमी, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय कुमार दिनकर, संत दयाल यादव, राज कुमार, कृष्ण कुमार आदि अन्य को उपजा की सदस्यता ग्रहण कराया।
इस मौके पर उपजा के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष यादव, तहसील अध्यक्ष चंद्रजीत पटेल, जिला मंत्री प्रकाश सिंह आदि अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी नव प्रवेशी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उपजा के सदस्यता प्रभारी बने अजय सिंह
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह को सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है। साथ ही उनसे यह अपेक्षा किया है कि वे जिले में सघन सदस्यता अभियान शुरू कर उपजा को और अधिक मजबूत बनाने में अपना सर्वोपरि सहयोग दें।