विद्यालय प्रबंध समिति का गठन ,अमेरिका राम अध्यक्ष बनें ,आरती देवी उपाध्यक्ष चुनी गयीं

विद्यालय प्रबंध समिति का गठन ,अमेरिका राम अध्यक्ष बनें ,आरती देवी उपाध्यक्ष चुनी गयीं

कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा के प्रांगण में ग्राम सभा दरौली के सदस्यों की एक बैठक विद्यालय प्रबंध समिति के गठन हेतु ग्राम प्रधान बिंदु यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

विद्यालय प्रबंध समिति का गठन ,अमेरिका राम अध्यक्ष बनें ,आरती देवी उपाध्यक्ष चुनी गयीं
विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की बैठक मेँ उपस्थित विद्यालय परिवार, ग्राम प्रधान अन्य लोग, फोटो 

By- Diwakar Rai / धीना, चंदौली। कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा के प्रांगण में ग्राम सभा दरौली के सदस्यों की एक बैठक विद्यालय प्रबंध समिति के गठन हेतु ग्राम प्रधान बिंदु यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति के गठन हेतु ग्राम सभा के सम्मानित सदस्यों से विचार आमंत्रित किए गए।

जिसमें सभी ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी सहभागिता को प्रदर्शित करते हुए विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बनाने एवं विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकों के साथ मिलकर सभी बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु पूरे मनोयोग से सहयोग करने की बात को स्वीकार किया। 

ग्रामवासियों ने अमेरिका राम को अध्यक्ष एवं श्रीमती आरती देवी को उपाध्यक्ष के रूप में किया चयन

विद्यालय प्रबंध समिति का गठन ,अमेरिका राम अध्यक्ष बनें ,आरती देवी उपाध्यक्ष चुनी गयीं

उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा अमेरिका राम को अध्यक्ष के रूप में एवं श्रीमती आरती देवी को उपाध्यक्ष के रूप में चयन करते हुए बाकी अन्य सदस्यों का मनोनयन सबकी सहमति से पूर्ण किया गया। भविष्य में पूरे उत्साह के साथ विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने हेतु सभी सदस्यों ने संकल्प प्रस्तुत किया। 

ग्राम प्रधान बिंदु यादव ने विद्यालय के सुंदरीकरण के लिए शासन स्तर से जितने भी योजनाएं चल रही हैं, उन सभी योजनाओं को विद्यालय पर लाने का वादा किया गया। साथ ही एक आदर्श विद्यालय बनाने के लिए आश्वासन दिया गया। 

इस अवसर पर ग्राम सभा दरौली से श्री बिंदु यादव अमेरिका राम राम दुलारे राम आसरे, प्रवीण कुमार,आरती देवी,जीरा आदि एवं विद्यालय परिवार से अच्युतानंद त्रिपाठी, दिनेश सिंह, शशि कुमार,अरविंद कुमार, प्रखंड सिंह मौर्य एवं ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.