विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा के विधायक विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गये।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन आज सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गये। वे हाथ में "लोहिया जी हम शर्मिन्दा है, जनता शोषक जिन्दा हैं " आदि लिखे नारे कीतख्ती लिए हुए थे।
सपा विधायकों ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर सवाल खड़ा किया और युवाओं के लिए रोजगार की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सपा विधायक उपचुनाव में धांधली के भी आरोप लगाये। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान आज योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया।