कार सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत का हाल जानने सिने स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर देहरादून के देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे |
![]() |
घायल ऋषभ पंत का हाल जानने पहुंचें अनुपम खेर व अनिल कपूर |
देहरादून। कार सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत का हाल जानने सिने स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। क्रिकेटर ऋषभ पंत मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम ऋषभ पंत और उनकी माता से भी भेंट किये।
द्वय बालीबुड एक्टरों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें। अनुपम खेर व अनिल कपूर ने कहा कि ऋषभ पंत ठीक हैं और हम सबसे बात कर रहे हैं।
हम दोनों उनके मित्र के तौर पर यहां उनकी हालत देखने आए थे। उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनको हंसाया भी।