भाजपा विधायक सुशील सिंह ने अपनी बेटी पूजा सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में बांटा कम्बल

भाजपा विधायक सुशील सिंह ने अपनी बेटी पूजा सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में बांटा कम्बल

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को अपनी बिटिया पूजा सिंह के जन्मदिन पर बरहनी ब्लॉक परिसर में जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया |

भाजपा विधायक सुशील सिंह ने अपनी बेटी पूजा सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में बांटा कम्बल
बिटिया पूजा सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में कंबल बांटते हुए भाजपा विधायक 

धीना, चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को अपनी बिटिया पूजा सिंह के जन्मदिन पर बरहनी ब्लॉक परिसर में कंबल वितरित किया। इसमें बरहनी ब्लॉक के अलग-अलग गांवों के कुल 1350  निराश्रितों, जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए गए। मौके पर जरूरतमंदों ने कम्बल पाकर पूजा सिंह के लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

बरहनी ब्लाक पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात गरीब निराश्रितों, वृद्ध जनों में कंबल वितरित किया गया। 


भाजपा विधायक सुशील सिंह ने अपनी बेटी पूजा सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में बांटा कम्बल
गरीब निराश्रितों, वृद्ध जनों में कंबल वितरित किया सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

ठंड के मौसम में कंबल पाकर वृद्धजन गदगद थे।बरबस ही वृद्ध जनों के हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठ जा रहे थे। बिटिया पूजा सिंह को शुभाशीष देते हुए ग्रामीण अपने अपने घर चले गए।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों ,वृद्धजनों  में कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है। गरीबों ,निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।

 इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल, महेंद्र सिंह, बीडीओ विकास सिंह,परमानन्द सिंह, भगवती तिवारी, इंदल सिंह बाबा, रविन्द्र त्रिपाठी, पवन सिंह, अरुण सिंह, अमित अग्रहरी डाली, दुखहरन राय, जयप्रकाश उपाध्याय, श्याम सुंदर बिन्द फौजी, हरीश सिंह आदि रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.