उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर 17 नगर निगम के लिए आरक्षण सूची जारी की गई। साथ ही 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत के लिए भी आरक्षण की घोषणा की गयी है |
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आज आरक्षण सूची का इंतजार खत्म हो गया। योगी सरकार कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन पदों को लेकर आरक्षण की सूची जारी की है। इसी के साथ निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है ।
जहां 17 नगर निगम के लिए आरक्षण सूची जारी की गई। वहीं 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायत के लिए भी आरक्षण की घोषणा की गयी है।
जानें कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित…
17 नगर निगम के लिए आरक्षण सूची : -
अनारक्षित सीट घोषित
1-लखनऊ नगर निगम
2-कानपुर नगर निगम
3-गोरखपुर नगर निगम
4-वाराणसी नगर निगम
5-बरेली नगर निगम
6-शाहजहांपुर नगर निगम
7-फिरोजाबाद नगर निगम
8-गाजियाबाद नगर निगम
महिला के लिए आरक्षित सीट
9-अयोध्या नगर निगम
10-सहारनपुर नगर निगम
11-मुरादाबाद नगर निगम
एससी महिला घोषित
12-आगरा नगर निगम
13-झांसी नगर निगम
ओबीसी महिला
14-मथुरा वृंदावन नगर निगम
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
15-अलीगढ़ नगर निगम
16-मेरठ नगर निगम
17-प्रयागराज नगर निगम