BSEB Bihar Board Exams 2023:बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित

BSEB Bihar Board Exams 2023:बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB Bihar Board Exams 2023 ) ने  बोर्ड 10 वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित कर दी है।

:बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित

👉 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा पहली फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक चलेगी

👉 मैट्रिक (Bihar Board Matriculation ) की 14 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी 2023 तक 

पटना । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB Bihar Board Exams 2023 ) ने बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित कर दी है। खबर है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (Bihar Board Intermediate) की वार्षिक परीक्षा (Annual exam ) पहली फरवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चलेगी।



 वहीं मैट्रिक (Bihar Board Matriculation ) की 14 फरवरी 2023 से शुरू होकर 22 फरवरी 2023 को संपन्न कराई जाएगी। इस सबंध में अधिक जानकारी डेटशीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करके डाउनलोड किया जा सकता है। 


BSEB Bihar Board Exams 2023,तिथियां घोषित


कब होंगे इंटर के प्रैक्टिकल ?


बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का प्रैक्टिकल का 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक सम्पन्न कराया जायेगा। इसके एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। जबकि इंटरमीडिएट की थ्योरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.