आज हम बात कर रहे हैं 2023 में पड़ने वाली एकादशी के तिथियों के बारे में | नए साल 2023 में कब-कब कौन सी एकादशी पड़ेगी ...देखें पूरी लिस्ट |
👉 नए साल में हर महीने कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में एकादशी व्रत पड़ेंगे
👉एक साल में 24 एकादशी होती है, ऐसे में हर माह में पड़ते हैं दो एकादशी व्रत
हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन एवं तिथि को किसी न किसी देवी देवताओं के नाम से तीज-त्योहार मनाया जाता है | एकादशी व्रत के दिन पूरे विधि-विधान से श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजन अर्चन से असीम कृपा बरसती है और उस व्यक्ति के जीवन से गरीबी मिट जाती है। उसे कोई कमी नहीं रह जाती है। साल 2023 में भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली एकादशी कब-कब पड़ेगी।
आइए, हम सब जानते हैं, किस महीने में कौन सी एकादशी कब पड़ेगी ?
जनवरी माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
पुत्रदा या वैकुंठ एकादशी (पौष शुक्ल पक्ष) : 02 जनवरी 2023
षटतिला एकादशी (माघ मास कृष्ण पक्ष) : 18 जनवरी 2023
फरवरी माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
जया एकादशी (माघ मास शुक्ल पक्ष) : 01 फरवरी 2023
विजया एकादशी (फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष) : 16 फरवरी 2023
मार्च माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
आमलकी एकादशी (फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष) : 03 मार्च 2023
पापमोचिनी एकादशी (चैत्र मास कृष्ण पक्ष) : 18 मार्च 2023
अप्रैल माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
कामदा एकादशी (चैत्र मास शुक्ल पक्ष) : 01 अप्रैल 2023
वरूथिनी एकादशी (वैशाख मास कृष्ण पक्ष) : 16 अप्रैल 2023
मई माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
मोहिनी एकादशी (वैशाख मास शुक्ल पक्ष) : 01 मई 2023
अपरा एकादशी (ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष) : 15 मई 2023
निर्जला एकादशी (ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष) : 31 मई 2023
जून माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
योगिनी एकादशी (आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष) : 14 जून 2023
देवशयनी एकादशी (आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष) : 29 जून 2023
जुलाई माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
कामिका एकादशी (श्रावण मास कृष्ण पक्ष) : 13 जुलाई 2023
पद्मिनी एकादशी (श्रावण मास कृष्ण पक्ष) : 29 जुलाई 2023
अगस्त माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
परम एकादशी ( शुक्ल पक्ष) : 12 अगस्त 2023
पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) : 27 अगस्त 2023
सितंबर माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
अजा एकादशी (भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष) : 10 सितंबर 2023
परिवर्तिनी एकादशी (भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष) : 25 सितंबर 2023
अक्टूबर माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
इंदिरा एकादशी (आश्विन मास कृष्ण पक्ष) : 10 अक्टूबर 2023
पापांकुशा एकादशी (आश्विन मास शुक्ल पक्ष) : 25 अक्टूबर 2023
नवंबर माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
रमा एकादशी (कार्तिक मास कृष्ण पक्ष) : 9 नवंबर 2023
देवउठनी एकादशी (कार्तिक मास शुक्ल पक्ष) : 23 नवंबर 2023
दिसंबर माह 2023 में कब पड़ेगा एकादशी व्रत
उत्पन्ना एकादशी (अगहन मास कृष्ण पक्ष) : 8 दिसंबर 2023
मोक्षदा एकादशी (अगहन मास शुक्ल पक्ष) : 22 दिसंबर 2023