MCD Election: ' आप ' की चार लोकसभा क्षेत्रों में बढ़त , ' भाजपा ' तीन में आगे

MCD Election: ' आप ' की चार लोकसभा क्षेत्रों में बढ़त , ' भाजपा ' तीन में आगे

दिल्ली MCD के चुनाव नतीजों में बीजेपी को 15 साल के शासन को गँवा देना पड़ा । आप पार्टी की चार लोकसभा क्षेत्रों में बढ़त हुयी है और भाजपा तीन में आगे है |  

MCD Election: ' आप  ' की चार लोकसभा क्षेत्रों में बढ़त , ' भाजपा  ' तीन में आगे
 ' आप  ' की चार लोकसभा क्षेत्रों में बढ़त , ' भाजपा  ' तीन में आगे

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम के चुनाव नतीजों में बीजेपी को 15 साल के शासन को गँवा देना पड़ा । अब इन चुनाव के नतीजों की तुलना विधानसभा और लोकसभा के नतीजों से भी की जाने लगी है। 

अब जहां दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आज एमसीडी चुनाव परिणाम के बाद यहां भी आप पार्टी का कब्ज़ा हो गया, जबकि लोकसभा में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं।

एमसीडी के चुनाव सम्पन्न होते ही इसकी तुलना लोकसभा से लगी हैं। दरअसल में भारतीय जनता पार्टी सात में से 3 लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन कर पाई है जबकि 4 लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को काफी पछाड़ दिया है। सबसे अच्छा प्रदर्शन  क्रिकेटर गौतम गंभीर सांसद के पूर्वी दिल्ली में हुआ है।

सबसे अच्छा प्रदर्शन : सांसद गंभीर ने कार्यकर्ताओं और वोटरों को भी कहा - ' धन्यवाद ' 


इसके लिए सांसद गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के पार्टी कार्यकर्ताओं और वोटरों को धन्यवाद भी कहा है। उन्होंने कहा है कि ये जीत न सांसद की है, न किसी विधायक की, न किसी पार्षद की और ये आपकी मेहनत की जीत हुई है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं। संगठन को नमन करता हूं । साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि ग़ाज़ीपुर कूड़े का पहाड़ हमी ख़त्म भी करेंगे।

इन लोकसभा क्षेत्रों में आप रही सबसे आगे


 नई दिल्ली से भाजपा की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं, जबकि यहां के 25 वार्डों में से आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक 19 और भाजपा को 6 वार्डों में सफलता  मिली है।

पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा बीजेपी सांसद हैं और इस संसदीय क्षेत्र में कुल 38 वार्ड आते हैं। आप को यहां 25 वार्डों और भाजपा को 12 वार्डों तथा कांग्रेस को एक वार्ड में जीत मिली है। यहां बीजेपी काफी पीछे दिख रही है।  

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गायक हंसराज हंस के संसदीय क्षेत्र में 43 वार्ड आते हैं। जिनमें से 22 में आप और 17 में भाजपा जीती है। कांग्रेस को यहां तीन और एक सीट अन्य के खाते में गई है।गायक हंसराज हंस के संसदीय क्षेत्र  भी आधे से अधिक सीटों पर आप ने कब्जा जमा लिया है। 

 दक्षिणी दिल्ली में रमेश बिधूड़ी सांसद हैं और इनके क्षेत्र में 37 वार्ड आते हैं। इनमें से 23 वार्ड में आप, 13 में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां भी बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं हैं। 

इन क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त रही 


 पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर सांसद हैं। इसने क्षेत्र में 36 वार्ड आते हैं, जिनमें से 21 में भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली है और 13 पर आप ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को यहां 2 सीटें मिली हैं। यहां आप सिर्फ एक तिहाई के करीब ही पहुंच पाई।  

 उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के क्षेत्र में 41 वार्ड आते हैं। जिनमें से 21 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी 15, कांग्रेस 3 और दो निर्दलीय जीते हैं।

चांदनी चौक लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सांसद हैं। इनके क्षेत्र में 30 वार्ड आते हैं। भाजपा को 16 और आप को 14 वार्डों में जीत मिली है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram