Purvanchal News : आजमगढ़ के युवक ने महज 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक बनाई

Purvanchal News : आजमगढ़ के युवक ने महज 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक बनाई

पूर्वांचल आजमगढ़ के आईआईटी इंजीनियरिंग मैकेनिकल से पास एक युवक 22 वर्षीय असहद ने मात्र 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक तैयार किया है |  

 
Purvanchal News : आजमगढ़ के युवक ने महज 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक बनाई
असहद ने एक ऐसी सिक्स सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई 

👉महज 10 रुपये के खर्च में 160 किलोमीटर का सफर, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी 

 👉महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने सिक्स सीटर बाइक को सोशल मीडिया पर किया शेयर

आजमगढ़। " कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो " इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम लोहरा फखरूद्दीनपुर निवासी असहद अब्दुल्ला ने। उसने एक ऐसी सिक्स सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है  

खबर है कि असहद ने एक ऐसी सिक्स सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है, जो नाममात्र के खर्च में लम्बी दूरी तय करती है। उनका दावा है कि इस बाइक से 10 रुपये के खर्च में 160 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। साथ ही यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। 

असहद ने पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच एक ऐसी सौगात दी है जो आने वाले दिनों में लोगों को जरूर राहत दे सकती है। 22 वर्षीय असहद आईआईटी इंजीनियरिंग मैकेनिकल से पास आउट होकर मात्र 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक तैयार कर दिया। यह खबर चर्चा में तब आई जब महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने असहद की इस सिक्स सीटर बाइक को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तभी से यह बाइक और इसके निर्माता चर्चा में हो गए हैं।

असहद ने ' एक न्यूज़ एजेंसी ' से बातचीत में यह दावा किया कि इस बाइक से महज 10 रुपये के खर्च में अधिकतम 160 किलोमीटर का सफर तय किया जा  सकता हैं। उनका दवा है कि यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। असहद की मानें तो उनको नये-नये आविष्कारों का शौक बचपन से ही रहा है। इसके पहले भी वह अपनी केटीएम बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल चुका है। 

महज 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक
महज 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक 

बताय जाता है कि छोटे-मोटे खिलौने से लेकर कई ऐसे उपयोगी सामानों का आविष्कार भ करता रहा है। असहद ने बताया कि इस सिक्स सीटर बाइक में 48 वोल्ट की बैटरी लगी हुई है, जिसे चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। उन्होंने इस बाइक को कबाड़ के जुगाड़ से बनाया है, जिस पर 12 हजार रुपये खर्च आए  हुए हैं। कहते हैं कि यदि नए सामानों से बनाया जाए तो इस पर 35 से 40 हजार रुपये खर्च आएंगे।

लोगों का कहना है कि बड़ी खुशी होती है जब कोई बच्चा कुछ अलग करता है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से निजात पाने के लिए यह सबसे सस्ता माध्यम  हो सकता है। इसे सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए। असहद का कहना है कि रजिस्ट्रेशन और पेटेंट की फॉर्मेलिटी को पूरा करने का भी प्रयास कर रहे हैं, जिससे आम जनता तक हमारा यह प्रयास आसानी से पहुंच सके।

 उन्होंने बताया कि इस तरह के अविष्कार वह लगातार जारी रखेंगे। भविष्य में वह सोलर प्लेन और बहु उपयोगी गजट बनाने की सोच भी रखते हैं।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram