उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती के रुझानों बीच रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम रजा ने बढ़त बना ली है। बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना पीछे हो गए हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर, खतौली की विधानसभा सीट के उपचुनाव के वोटों की गिनती के दो घंटे से अधिक हो चके हैं। सभी जगहों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गयी।
अब ईवीएम की गिनती के साथ ही रुझान उफान है। पहले रुझान में रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे चल रहे थे,अब पिछड़ गए हैं । वहीं खतौली में RLD के मदन भैया 4030 वोट से आगे है। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव काफी आगे निकल चुकी हैं।
रामपुर सीट:- यहां समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है। पहले रुझान में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे चल रहे थे। वे पिछड़ रहे हैं। वहां सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने बढ़त बना ली हैं। मालूम हो कि रामपुर विधान सभा सीट सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी।
मुजफ्फरनगर सीट :- यहां मतों की गिनती में खतौली से पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया था। यहां से राजकुमारी सैनी आगे चल रहीं थीं। अब खतौली में RLD के मदन भैया 4030 वोट से आगे चल रहे हैं |
मैनपुरी सीट: - मैनपुरी से सबसे बड़ा अपडेट है। मैनपुरी की सभी विधानसभा में डिंपल यादव आगे हैं। अब वोटों की गिनती में डिंपल यादव आगे हैं, शिवपाल यादव के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सबसे अधिक बढ़त है।
यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और BJP प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य कि किस्मत का फैसला होगा। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई गयी है।
उल्लेखनीय हो कि मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुआ है। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। जबकि खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद अयोग्य घोषित किये जाने पर इलेक्शन कराया गया है।