त्रिपुरा में मतदान 16 फरवरी , मेघालय और नागालैंड की वोटिंग 27 फरवरी को , तीनों जगहों में 2 मार्च को होगी मतगणना

त्रिपुरा में मतदान 16 फरवरी , मेघालय और नागालैंड की वोटिंग 27 फरवरी को , तीनों जगहों में 2 मार्च को होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा के चुनावों की तिथियों की घोषणा की है | त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होंगे| 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार, Photo-ANI

Purvanchal News Print

 👉 इन तीनों जगहों पर 2 मार्च को कराई जाएगी मतगणना 

नयी दिल्ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने आज मंगलवार को नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा के चुनावों की तिथियों की घोषणा की है। इस संबंध में चुनाव आयोग दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होंगे।  इन तीनों जगहों पर 2 मार्च को मतगणना कराई जाएगी | 

👉त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसुचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

👉 नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार त्रिपुरा,मेघालय और नागालैंड विधान सभा चुनाव के लिए मतदान तिथि की घोषणा कर दी गयी। उन्होंने मिडिया को बताया कि त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होंगे। तीनों जगहों पर वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।  


 बता दें कि नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल इस साल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है , जबकि मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और साथ ही त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। इन तीनों जगहों पर चुनाव आयोग नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा विधानसभा के लिए इलेक्शन की तिथि घोषित किया है।  

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.