सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023 के लिये गहमागहमी के बीच सोमवार को अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों पर नामांकन किया |।

सकलडीहा बार चुनाव को लेकर नामांकन करते हुए अधिवक्तागण- फोटो:

सकलडीहा बार चुनाव को लेकर नामांकन करते हुए अधिवक्तागण- फोटो:
👉दस जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी और 18 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान
सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा बार एसोसिएशन सकलडीहा के वार्षिक चुनाव 2023 के लिये गहमागहमी के बीच सोमवार को अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों पर नामांकन किया। इस दौरान अध्यक्ष महामंत्री सहित कार्यकारिणी के लिये अधिवक्ता उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद शाम चार बजे उम्मीदवारों की सूची जारी किया गया। 10 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी और 18 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान कराया जायेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी अंगद सिंह कुशवाहा, अरूण कुमार और सुभाष सिंह के देखरेख में सुबह नामांकन की प्रक्रिया शुरू किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर जियाछू राम और अशोक कुमार मिश्रा ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर उमाशंकर और रामअवध सिंह यादव ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर शोभनाथ सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाल,पुस्तकालय मंत्री पर जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सहायक सचिव प्रशासन पर मृत्युंजय तिवारी ने नामांकन किया।
पन्द्रह वर्ष के उपर कार्यकारिणी सदस्य के लिये दीनानाथ प्रसाद, बुद्धिराम, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, रामजनम प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार रंजन और सच्चिदानंद सिंह ने नामांकन किया। कार्यकारिणी में दस वर्ष से उपर के लिये सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सुभाष चन्द्र भारती, योगेन्द्र मिश्रा, राजगोपाल सिंह, दीपक कुमार ने नामांकन किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव ने बताया कि यूपी बार कौसिल के नये बायलॉज पर नामांकन की प्रक्रिया कराया गया। इस मौके पर बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह,अजय कुमार सिंह, सुरेश यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह, रमाशंकर खरवार, अभय मौर्या सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
यूपी बार कौसिंल के नये नियम की वजह से कई अधिवक्ता वंचित
बार एसोसिएशन का चुनाव यूपी बार कौसिंल के चुनाव नई नियमावली से कराया जा रहा है। जहां अध्यक्षव महामंत्री सहित अन्य पदों पर उम्र का निर्धारण किया गया है। नयी नियमावली के कारण कई युवा अधिवक्ता चुनाव से वंचित हो गये। 10 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी और 18 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान कराया जायेगा।
जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे
नामांकन के बाद अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदों के उम्मीदवार अधिवक्ता समर्थकों के साथ चुनाव मैदान में जोरशोर से प्रचार प्रसार में जुट गये। देर शाम तक उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान के लिये अपील करना शुरू कर दिया।