सांसद व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाया

सांसद व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाया

सांसद चन्दौली व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाया |

कार्यकर्ता समाचार पत्र व पार्टी का साहित्य पढ़कर जनता को बताएं  : डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय
भाजपा मंडल की बैठक में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को कर्तब्य पाठ का बोध कराते सांसद डा महेंद्र नाथ पाण्डेय, विधायक सुशील सिँह

By- Diwakar Rai / धीना, चन्दौली। सांसद चन्दौली व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय रविवार की देर रात्रि प्रवास के बाद सोमवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाया और कहा की देश एव प्रदेश की सरकार के कार्यों का समाचार पत्र व पार्टी की साहित्य पढ़कर गांव में जाये और पार्टी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को बतायें। जिससे जनता विकास कार्यो को जानकर पार्टी से जुड़े।

वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत हम 2024 को फिर फतह कर देश में मोदी जी की मजबूत सरकार बनाकर देश व प्रदेश को विकास गति को आगे बढाने में काम करें।

इस अवसर परसांसद मिडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरबंश उपाध्याय, परमा नन्द सिंह ,ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह ,राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सत्यवान मौर्य,नन्द कुमार पाण्डेय, ह्रदय तिवारी, सत्यवान मौर्य, दीना नाथ शर्मा, कृष्ण कुमार बिन्द, राकेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.