बेंगलुरु में कंझावला पार्ट- 2- 2 देखने को मिला। यहां राजधानी बेंगलुरु में दुपहिया वाहन चालक की हैवानियत का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया |
![]() |
कर्नाटक में झंझावत पार्ट- 2 देखने को मिला, एक अधेड़ व्यक्ति को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा स्कूटी चालक |
बेंगलुरु। कर्नाटक में कंझावला पार्ट- 2 देखने को मिला। यहां राजधानी बेंगलुरु में दुपहिया वाहन चालक की हैवानियत का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूटी चालक युवक एक अधेड़ व्यक्ति को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले जा रहा है।
घटना घटी बेंगलुरु के मगदी रोड पर
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के मगदी रोड पर गलत साइड से आ रहे स्कूटी चालक ने टाटा सूमो को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक ने दुपहिया वाहन को रोक लिया और लड़के से बहस करने लगा। हालांकि, दोपहिया चालक ने अपनी गलती नहीं मानी और वहां से जाने लगा, तब टाटा सूमो चालक चालक ने दुपहिया वाहन को पीछे से पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु के मगदी रोड पर रॉन्ग साइड से आ रहे स्कूटी चालक ने एक टाटा सूमो को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इसके बाद वाहन चालक ने स्कूटी चालक को रोक लिया और फिर आपस में लड़के से बहस शुरू हो गयी हालांकि, दोपहिया चालक ने अपनी गलती नहीं मानी और वहां से जाने लगा तब टाटा सुमों चालक ने दुपहिया वाहन को पीछे से पकड़ लिया। अंत तक घसीटता रहा लेकिन उसे छोड़ा नहीं।
टाटा सूमो चालक पीड़ित 71 व्यक्ति मुथप्पा अस्पताल में भर्ती
विजयनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को पहले अस्पताल पहुंचवाया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू दी। वेस्ट बेंगलुरु के डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटी चला रहे 25 वर्षीय युवक की पहचान साहिल के रूप में की गयी है, जो नयानदहली का निवासी है। उसे गोविंदराज नगर थाने ले जाया गया है। जबकि वहीं टाटा सूमो चालक पीड़ित की भी पहचान मुथप्पा के रूप में हुई है, जिसे इस घटना में चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।