BJP executive meeting : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, BJP कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास

BJP executive meeting : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, BJP कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास

BJP executive meeting : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया  कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जून 2024 तक अपने पद पर बनने रहेंगे ,उनका कर्यकाल बढ़ा दिया गया है | 

BJP executive meeting : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, BJP कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, BJP कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया  कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जून 2024 तक अपने पद पर बनने रहेंगे , उनका कर्यकाल बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकारिणी ने यह प्रस्ताव पास कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा और सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। 

केद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने यह फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जे.पी. नड्डा जून 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे , उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। ’



उन्होंने बीजेपी को बहुत बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी करार देते हुए कहा कि सारे फैसले इसी के तहत लिया गया है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कोविड महामारी के वक्त जे.पी. नड्डा की अगुवाई में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सेवा ही संगठन है इसी मूल मंत्र के साथ पार्टी आगे बढ़ी।  उनके नेतृत्व में कोविड के वक्त बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा किया। ’ आज मंगलवार को भाजपा कार्यकारिणी का दूसरा दिन है। 

इससे पहले, कल सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के महत्व को बताते  हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विधान सभा के सभी चुनावों में जीत दर्ज करने के लिये अभी से कमर कसने का आह्वान किया था। मालूम हो कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ समय से बहुत सारी कवायदें कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि साल 2024 में वह केंद्र में तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापस लौट आए |
यहां स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के कन्वेंशन सेंटर में नड्डा ने अपने संबोधन में  PM नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हुए भारत की प्रगति की सराहना किया।  पार्टी अध्यक्ष ने कहा था, ‘आज PM मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका  है। जबकि मोबाइल फोन की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता बन गया वहीं  ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत की पहचान तीसरे नंबर की हो गयी है। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.