चन्दौली में 24 से 26 जनवरी तक भव्य रूप से मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस

चन्दौली में 24 से 26 जनवरी तक भव्य रूप से मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस

 डीएम श्रीमती ईशा दुहन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2023 मनाए जाने के संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। 



👉 केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

चंदौली | डीएम श्रीमती ईशा दुहन के निर्देश पर CDO एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2023 मनाए जाने के संबंध में आज रविवार को विकास भवन सभागार में बैठक की गयी। 

शासन के निर्देश पर 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस को भव्य रुप से मनाए जाने हेतु तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि यूपी दिवस का आयोजन 24 से 26 जनवरी 2023 तक जिले के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय में आयोजित किया 

कार्यक्रम के दौरान सोशल सेक्टर, बाल विकास, महिला कल्याण,विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज, खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, चिकित्सा, आदि विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियां/ स्टाल लगाए जाएंगे तथा योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। 




इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, अन्य गतिविधियों के आयोजन के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास, उद्योग विभाग सहित संबंधित  विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.