जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन

Image source-google

पटना ।
 जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी ने इस सूचना की पुष्टि की है। उसने लिखा, 'पापा नहीं रहे।' 

बिहार ही नहीं देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव के निधन ने सबको रुला दिया है। हर कोई शोक में डुब गया है।

शरद यादव की उनकी समाजवाद की राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया था, लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा बोल चला गया। उनका गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हुआ है।

शरद यादव ने जेडीयू से साल 2016 में इस्तीफा देने के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था और उन्होंने एक नई पार्टी बनाई थी। इसके बाद अपनी पार्टी का उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर दिया। उनकी बेटी सुभाषिणी  कांग्रेस में हैं।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.