Afghanistan की पूर्व महिला सांसद और उनके अंगरक्षक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने दी यह जानकारी

अफगानिस्तान की एक पूर्व महिला सांसद और उनके अंगरक्षक की अज्ञात बदमाशों ने काबुल में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह 
 जानकारी पुलिस ने आज दी।




काबुल। अफगानिस्तान की एक पूर्व महिला सांसद और उनके अंगरक्षक की अज्ञात बदमाशों ने काबुल में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने आज रविवार को दी है ।


बतादें कि अफगानिस्तान की पूर्व महिला सांसद मुरसल नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से एक हैं जो अगस्त, 2021 में सत्ता पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भी काबुल में रह रही थीं। देश की सत्ता पर तालिबान के फिर से काबिज होने के बाद यह पहली बार हुआ है, जब पुरानी सरकार के किसी सांसद की शहर में  ही उसकी हत्या की गई है। 


लोकल पुलिस प्रमुख मौलवी हमीदुल्ला खालिद ने बताया कि नबीजादा और उनके अंगरक्षक की शनिवार की तड़के करीब तीन बजे उनके कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस हमले में पूर्व सांसद के भाई और एक अन्य अंगरक्षक घायल हुए हैं। जबकि,  इनका तीसरा सुरक्षा गार्ड घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो गया है। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.