कम्पोजिट विद्यालय धीना पर शनिवार को गरीब असहाय, दिव्यांग व जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]() |
गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य : विधायक सुशील सिंह |
धीना, चन्दौली। कम्पोजिट विद्यालय धीना पर शनिवार को गरीब असहाय, दिव्यांग व जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।मौके पर गरीब,असहाय व जरूरतमंद कम्बल पाकर काफी खुशी जाहिर किया।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे पुनीत धर्म है। ऐसे पुनीत कार्य करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। वह देश और प्रदेश की सरकार लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।गरीबों व असहाय लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कंबल पाकर वृद्ध ,असहाय काफी खुशी जाहिर किया।
मौके पर ग्रामीणों ने वृद्ध महिलाओं का पेंशन, आवास की समस्या को विधायक ने कहकर निदान करने का मांग किया।इस पर उन्होंने जल्द ही गांव में चौपाल लगाकर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर परमानंद सिंह , ड़ा0 संजय सिंह, अनिल सिंह झुन्ना, कामेश्वर राय ,मोहन राय, मृत्युंजय सिंह दीपू , संजय उपाध्याय राधेश्याम सिंह, आलोक राय, जयप्रकाश उपाध्याय, श्यामसुंदर बिन्द प्रधान आदि रहे।