जनपद के धानापुर विकास खण्ड के बहेरी गांव में शनिवार को ' चलो चंदौली ’ अभियान प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धीना, चन्दौली। धानापुर विकास खण्ड के बहेरी गांव में शनिवार को ' चलो चंदौली ’ अभियान प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इसमें पंचायती विभाग, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि स्टाल शामिल रहे।
बीते दिनों बहेरी गांव में केंद्रीय मंत्री व सांसद ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इसमें ग्रामीणों ने गांव में आवास, शौचालय , पेंशन सहित अन्य समस्याओं को दूर करने का मांग किया था।इसको देखते हुए शनिवार गांव में विभिन्न विभागों का स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया गया।
मौके पर एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय ने सभी स्टालों का बारी-बारी अवलोकन किया। मौके पर आवास का लक्ष्य स्वीकृती, शौचालय के बारे में जानकारी लिया।
इस मौके पर एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक, सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, बीडीओ विजय कुमार, राजेश तिवारी, राजेश सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद्र सिंह, दयालशरण, पूर्ति अधिकारी केके मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे,अवर अभियंता डालचंद, राजन सिंह, टप्पू सिंह, अतुल सिंह आदि रहे।