शारदा देवी पीजी कालेज कम्हारी के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्रा शैक्षणिक भ्रमण पर हुए रवाना

शारदा देवी पीजी कालेज कम्हारी के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्रा शैक्षणिक भ्रमण पर हुए रवाना

छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराने से छात्र-छात्राओं के मन में समूह में रहने की प्रवृत्ति नायक बनने की क्षमता,आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है |

शैक्षणिक भ्रमण के छात्रों को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते प्रबंधक जेपी उपाध्याय

By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली | विकास खंड धानापुर क्षेत्र के जनौली ग्राम सभा में  शारदा देवी पीजी कॉलेज कम्हारी के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को रविवार के दिन शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। जिसे कॉलेज के प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कॉलेज के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है जिससे छात्र छात्राओं के मन में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता, आत्मविश्वास एवं भाई-चारे की भावना प्रबल होती है। शिक्षा का एक आयाम पर्यटन शिक्षा भी होता है। पर्यटन से प्रकृति का अवलोकन किया जाता है। 

प्राचीन काल की शिक्षा पद्धति पर विजुअल पर अधिक फोकस किया जाता था। आज की आधुनिकतम शिक्षण प्रणाली में विद्यार्थी वर्ग को प्रकृति से जितना जोड़ा जाएगा उतना ही उनके कौतूहल में वृद्धि होगी। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को पर्यटन कराकर उनके मन में उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाता है। भ्रमण हमारे किताबी ज्ञान में वृद्धि करता है। भ्रमण के सहारे भूगोल विषय वास्तविक और साकार हो उठता है। 

ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भ्रमण करने से पुस्तकों में पढ़ी गयी धुंधली छवि प्रकाशित होने लगती है। भ्रमण से हमारा दृष्टिकोण विस्तृत होने लगता है। इस अवसर पर संदीप उपाध्याय, श्याम जी यादव, सत्यानंद त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद, सरिता सिंह, गोविंद दूबे आदि उपस्थित थे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.