डीएम ईशा दुहन के निर्देश पर धान की खरीदारी को लेकर प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। एसडीएम मनोज पाठक क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।
सकलडीहा, चंदौली। डीएम ईशा दुहन के निर्देश पर धान की खरीदारी को लेकर प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। गुरूवार को एसडीएम मनोज पाठक क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रेन्द्र प्रभारियों को धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की हिदायत दी । इसके पूर्व बलुआ घाट पहुंचकर पुलिस जल चौकी की भी चेकिंग किये।
तहसील क्षेत्र में धान की खरीदारी के साथ धान की उठान को लेकर लगातार अधिकारियों द्वारा समीक्षा किया जा रहा है। एसडीएम मनोज पाठक व सीओ राजेश कुमार राय ने तहसील क्षेत्र के सकलडीहा, रानेपुर, मारूफपुर,टांडा सहित विभिन्न क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को समय से धान खरीदारी का निर्देश दिया। प्रतिदिन धान उठान के लिये ठेकेदारों को बताया। इसके साथ बोरा और क्रय केन्द्रों पर अलाव व ठंड से बचने का व्यवस्था कराने को बताया।
इसके पूर्व बलुआ घाट पहुंचकर घाट व पुलिस जल चौकी का निरीक्षण किया। एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि किसानों को अनवाश्यक रूप से परेशान नही किया जाय। नंबर से धान की खरीदारी किया जाय। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, विपणन निरीक्षक विजय गुप्त,दीपक जायसवाल, एसओ विनय चन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।