समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - ' आजाद भारत में संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं '

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - ' आजाद भारत में संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं '

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'आजाद भारत में संविधान से सबसे बड़ा कोई धर्म नहीं है '। वे आज 26 जनवरी पर कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - ' आजाद भारत में संविधान से सबसे बड़ा कोई धर्म नहीं '
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव,26 जनवरी पर कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'आजाद भारत में संविधान से सबसे बड़ा कोई धर्म नहीं है '। वे आज 26 जनवरी पर कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने कुर्बानियां दी,वे शहीद इतिहास में अमर रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है। भगवान एक है, हम सभी धर्मों को मानते हैं, उनका सम्मान और आदर करते हैं । अखिलेश ने कहा कि विभिन्न धर्मों के संतो, गुरुओं और उपदेशकों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं, हम उन सभी का सम्मान करते हैं। हम सबको गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लेना होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान दिया है। जयप्रकाश नारायण व डॉ. राममनोहर लोहिया ने जो सिद्धांत और विचार दिये हैं, उन पर चलकर देश में खुशहाली लायी जा सकती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर, नेताजी मुलायम सिंह यादव समेत अन्य समाजवादी नेताओं ने संघर्ष का जो रास्ता दिखाया है , आज समाजवादी लोग उसी रास्ते पर चलेंगे।

 




श्री यादव ने कहा कि आज भी किसान, नौजवान दुःखी है, बिजनेस मैन परेशान है। व्यापारियों को कारोबार में जो मदद मिलनी चाहिए वह आज नहीं मिल रही है। हमारा देश कई मानकों में दुनिया के तमाम देशों से पीछे बना हुआ है। बीजेपी सरकार पूरा मार्किट को दूसरों के हवाले कर रही है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर झूठ फैलाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को धुंए में उड़ा दिया हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश को सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी लोग ही आगे लेकर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाले समय में भाजपा से मुकाबला करना है।



उन्होंने कहा कि लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर इमारत गिरने की घटना पर सरकार को कानून के हिसाब से काम करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को आगे आकर उन परिवारों की मदद करनी होगी,  जिन्होंने हादसे में अपना सब कुछ खोय दिया है। 

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाइयां देती हूं। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव् को पद्म विभूषण की उपाधि देने के मामले में कहा की यह तो पहले ही हो जाना चाहिए था। मगर मैं समझती हूं कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।  


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.