सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में किये गये व्यापक बदलाव में शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में आखिऱकार शिवपाल यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी मिल ही गई है । रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में किये गये व्यापक बदलाव में शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया है।
अब समाजवादी पार्टी की पार्टी पदाधिकारियों की सूची में शिवपाल यादव का भी नाम जुड़ गया है। इस सूची में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.