बलात्कार का वांछित बाल अपराधी को बबुरी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

बलात्कार का वांछित बाल अपराधी को बबुरी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान में वांछित सोनल कुमार चौरसिया उर्फ सूरज (बाल अपचारी) पुत्र राजेश कुमार चौरसिया  जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया।
                          



 बबुरी,  चंदौली | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय बबुरी पर पंजीकृत मु0अ 0स0 149/ 22 धारा 366 / 363/ 504 // 506 // 376  भादवी व ३/४ पास्को एक्ट के वांछित सोनल कुमार चौरसिया उर्फ सूरज (बाल अपचारी) पुत्र राजेश कुमार चौरसिया उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पसही थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर को। 

आज मंगलवार समय 10:30 सुबह शिव मंदिर पोखरा टेंपो स्टैंड ग्राम बबुरी से पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ,कांस्टेबल अनुज वर्मा ,कृष्ण कुमार यादव, राहुल खरवार रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.