बबुरी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि जनपद व खासकर सकलडीहा विधान सभा में कराये गए कार्यों से सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने विकास पुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर दिया है।
![]() |
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय को चन्दौली का विकास पुरुष बताया |
बबुरी , चंदौली | भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय को चन्दौली का विकास पुरुष बताया है। आज बबुरी में अपने आवास पर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रयास से उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी व मंहगी सड़क का निर्माण सकलडीहा विधानसभा में हो रहा है।
इसमें चंदौली से सैदपुर सड़क मार्ग की लागत लगभग 397 करोड रूपए हैं , जिसका निर्माण शुरू भी हो चुका है। वहीं दीनदयाल नगर से चहनियां तक सड़क मार्ग के लिए लगभग 73 करोड़ की स्वीकृत का संकल्प लिया है। यह कार्य कोई विकास पुरुष ही कर सकता है।
श्री तिवारी ने कहा कि कुछमन व भोजापुर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा। जिसका पिछले आठ जनवरी को जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इनमें सर्वाधिक कार्य सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र का कार्य पूर्ण हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री जी के प्रयास से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती और एवं आभार भी व्यक्त करती है। इन सभी कार्यों को करके सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने विकास पुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर दिया है।