सकलडीहा ब्लॉक परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लहराया तिरंगा

सकलडीहा ब्लॉक परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लहराया तिरंगा

26 जनवरी को सकलडीहा ब्लाक मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन का आयोजन हुआ।  

गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक परिसर में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी 


सकलडीहा, चंदौली। 26 जनवरी को सकलडीहा ब्लाक मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन का आयोजन हुआ।  

सकलडीहा ब्लॉक परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर सभी ने देश की आज़ादी पर चर्चा की और अमर वीर सपूतों को याद कर उन्हें नमन किया। खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता के प्रति शपथ भी दिलाई गयी। इसके पश्चात भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश भक्ति गीतों जैसे नारों के उद्घोष से ब्लॉक परिसर गूंज उठा। इस मौके पर भारी संख्या में ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। 


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी के अलावा बजरंगी पांडे, दुर्गेश सिंह,रणजीत सिंह, मनीष सिंह, मोनू सिंह , शैलेंद्र पांडे ,पवन दुबे ,प्रमोद सिंह, एसके सिंह, गुलाब मौर्य,लल्लन राय, संजय यादव ,अरविंद कुमार गौतम, गणेश यादव, शशिकांत ,जितेंद्र यादव, विजय कुमार, सुदर्शन, प्यारे, संजय कुमार के साथ तमाम ब्लाक के कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 





सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.