पराक्रम का दूसरा नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस :डॉ. आनंद श्रीवास्तव

पराक्रम का दूसरा नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस :डॉ. आनंद श्रीवास्तव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई एवम् उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया | 
पराक्रम का दूसरा नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस :डॉ. आनंद श्रीवास्तव
पराक्रम का दूसरा नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस :डॉ. आनंद श्रीवास्तव 

पीडीडीयू/चंदौली। नगर स्थित सुभाष पार्क में दिन सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई एवम् उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया । नेताजी के जयंती पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री (राजनीतिक प्रकोष्ठ)एवम् जनपद के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं। इतिहास में सुभाष चंद्र बोस जैसे देशभक्त बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे देशभक्त थे, जो सेनापति, वीर सैनिक, कुशल राजनितिज्ञ होने के साथ ही एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी थे। 

उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" जैसा समर घोष देकर "आजाद हिन्द फौज" का गठन किया जो हम सब के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत रहेगा जो वर्तमान एवम् आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा स्रोत का कार्य करेगा । 

डॉ. आनंद ने कहा कि पराक्रम का दूसरा नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। देशहित और आजादी के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान देशभक्त को भारत ने हर साल 23 जनवरी के दिन सुभाष चंद्र बोस जयंती एवम् विगत दो वर्षों से पराक्रम दिवस मनाने का संकल्प लेकर हम भारतीय उनके मां भारती के प्रति की गई सेवा के लिए कृतज्ञ है एवम् श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

 इस दौरान मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव सुनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री रतन श्रीवास्तव आलोक वरूण, प्रदीप,विकास, संजय, अयूब अंसारी आदि सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.